“दुख” पहाड़ के पत्थर सा है, सर पर गिरता है ,ज्यूँ संगमरमर की सीड़ी में पैर फिसलाता है। अपनों का अपनत्व रहे जब अपने आस पास ,दुख भी तन्हा नही रहा, वो हँस कर कहता है। जीवन झरना है भावों का बहता ही रहता है। इंद्रधनुष के रंग लिए धुन अपनी गाता है। कभी बना “बच्चन मधुशाला” कभी “अश्रु” नीरज का बन आँखों में रहता है। ✍️