
चाचा नेहरु बहुत हुए दिन
अब वापस आ जाओ ना।
हम हैं छोटे छोटे बच्चे,
ना हम हिन्दू ना हम मुस्लिम
ना हम सिख ईसाई हैं।
इन बे मतलब बातों को
भारत से दूर भगाओ ना।
चाचा नेहरू बहुत हुए दिन ….
हिन्दू कहते मन्दिर बनना
मुस्लिम कहते मस्ज़िद बनना।
ना मन्दिर ना मस्ज़िद,
हमको विद्यालय खुलवाओ ना।
चाचा नेहरू बहुत हुए दिन ….
हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई
आपस में हैं भाई भाई,
क्यों बातों बातों में लड़ते,
इनको डाँठ लगाओ ना।
चाचा नेहरू बहुत हुए दिन
अब वापस आ जाओ ना।🌹
………….. ✍️
Sundar abhivyakti.
LikeLiked by 2 people
आभार रुपाली आपने पसन्द किया।🌹
LikeLiked by 2 people
Beautifully written ,yes children are equal! Nehru Ji was a child lover. Well shared 🙂😊💕🎉
LikeLiked by 2 people